हिस्ट्रीशीटर ने मामूली नोकझोंक पर पत्नी को गोली से उड़ाया, चार महीने पहले हुई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विमल यादव ने बुधवार शाम अपनी पत्नी जूली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच के साथ हिस्ट्रीशीटर व उसकी मां को हिरासत में लिया है।
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला मटियारी निवासी हिस्ट्रीशीटर विमल यादव ने शाम करीब चार बजे अवैध पिस्टल से पत्नी जूली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन के बाद जूली के मायके वालों को सूचना दी गई। चौक क्षेत्र में रहने वाले पिता प्रेमनाथ यादव परिवारीजन के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 27 फरवरी को जूली की शादी विमल यादव से की थी। तीन दिन पहले वह ससुराल गई थी।
पिस्टल से खुदकुशी के सवाल पर लड़खड़ाया
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि विमल यादव ने पुलिस को फोन करके पत्नी द्वारा खुदकुशी की सूचना दी। कहा कि मामूली नोकझोंक पर पत्नी प्रथम तल स्थित कमरे से अपनी सास कलावती के पास चली आई थी।
कुछ देर बाद वह अपने चाचा लाला यादव के घर चला गया। थोड़ी देर बाद जूली ने अपने कमरे में जाकर पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज पर मां दौड़ी और वह भी पहुंचा। खून से लथपथ जूली को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
पिस्टल के बारे में सवाल पर बोला कि जूली उसे मायके से लाई होगी। पूछताछ के दौरान पहुंचे मायके वालों ने कहा कि जूली ने कभी पिस्टल को हाथ में नहीं लिया था। वह पिस्टल कॉक करके फायर नहीं कर सकती थी। सवाल शुरू होने पर विमल लड़खड़ाने लगा।
पिता की मौत का बदला लेने को की थी हत्या
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विमल यादव हत्या व अन्य संगीन धाराओं के मुकदमों में पहले भी जेल जा चुका है। उसके पिता वीरेंद्र यादव रोडवेज में कर्मचारी थे।
विमल ने 2009 में एक व्यक्ति की हत्या करके अपने पिता की हत्या का बदला लिया था। इसके बाद उसने कई वारदात अंजाम दीं।