{"_id":"6018cc9e8ebc3efd6662260e","slug":"a-goon-arrested-after-encounter-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में मुठभेड़: पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया बदमाश, पीछा करने पर की फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर में मुठभेड़: पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया बदमाश, पीछा करने पर की फायरिंग, गिरफ्तार
Tue, 02 Feb 2021 09:23 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले की अहिरौली पुलिस ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जब सोमवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी तभी तिवारीपुर मोड़ के निकट पुलिस को देखकर एक बाइक सवार हड़बड़ा गया। वह पुलिस टीम को देख बाइक छोड़ भागने लगा और पुलिस कर्मियों को नजदीक आने से रोकने के लिए उसने फायरिंग की जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए हालांकि पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे घायल होकर वह गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ जनपद के सरायमीर निवासी विशाल सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उस पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित था। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद हुई है। बदमाश को गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। उस पर अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर और आजमगढ़ के अलग अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन