{"_id":"604f44d58ebc3ed83026cbd8","slug":"a-girl-tried-to-self-immolate-near-lucknow-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची लव जेहाद पीड़िता, बोली- नहीं मिल रहा न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची लव जेहाद पीड़िता, बोली- नहीं मिल रहा न्याय
Mon, 15 Mar 2021 10:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह करने पहुंची महिला को रोक लिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के सामने सोमवार को फिर एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। खुफिया सूचना पर हजरतगंज पुलिस ने विधानसभा पहुंचने से पहले ही भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास से उसे पकड़ लिया। युवती के पॉलीथिन बैग में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल मिली है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह लव जिहाद की शिकार हुई है। मगर शिकायत करने पर भी पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने आत्मदाह का प्रयास किया है।
हजरतगंज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार को गोपनीय विभाग से एक युवती के आत्मदाह करने की सूचना मिली थी। इस पर भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास से पुलिस टीम ने एक युवती को पकड़ लिया। उसके पास पॉलीथिन बैग में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल मिली है। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की। इस पर युवती ने बताया कि वह लव जिहाद का शिकार हुई है। दस साल पहले वह एक आरकेस्ट्रा में डांसर थी। उसी आरकेस्ट्रा के ड्राइवर फुरकान से उसकी दोस्ती हो गई थी। फिर वह फुरकान के साथ काफी समय तक लिव-इन रिलेशन में रही। कुछ समय पहले फुरकान दुबई चला गया। लॉकडाउन होने पर वह दुबई से लौटा तो फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि आशियाना थाने पर कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने पर उसने आत्मदाह का प्रयास किया है।
इंस्पेक्टर आशियाना परमहंस ने बताया कि युवती काफी समय तक फुरकान के साथ लिव-इन रिलेशन में रही है। अब दोनों अलग-अलग रहते हैं। सोमवार को युवती ने तहरीर दी तो आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।