{"_id":"60dd82a652b48446325d3561","slug":"a-couple-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पेड़ के फंदे से लटकते मिले युवक व युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: पेड़ के फंदे से लटकते मिले युवक व युवती के शव
Thu, 01 Jul 2021 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:23 PM IST
सार
बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक व युवती का शव पेड़ से लटकता पाया गया। जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बाराबंकी में एक युवक और युवती का शव पेड़ के फंदे से लटकते मिले हैं। गुरुवार की दोपहर जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू की। यह दोनों दरियाबाद थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव के बाहर झाड़ियों में लगे पेड़ में एक युवक व युवती का शव फंदे से लटकता गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों ने देखा। इस बात की जानकारी गांव में पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंचे एसओ पीसी शर्मा ने पुलिस बल के साथ दोनों के शव नीचे उतरवाकर कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की हैं। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन