फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple get caught with 80 tortoise.

80 कछुओं के साथ तस्करी कर रहा जोड़ा गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
A couple get caught with 80 tortoise.
पकड़ा गया तस्कर - फोटो : amar ujala

कछुओं की तस्करी करने वाले दंपती को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोरे और बैग से 80 कछुए बरामद किए।

विज्ञापन


तस्कर इन्हें कादीपुर से पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे। कछुओं की कीमत कोलकाता में करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

बरौंसा चौराहे पर शनिवार सुबह एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग एक जीप से टकरा गए। टक्कर के बाद जीप चालक से उनकी कहासुनी होने लगी। इस बीच जयसिहंपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक व महिला भागने लगे। संदेेह होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बैग व बोरे की तलाशी में 80 कछुए बरामद हुए।

पश्चिम बंगाल भेजे जाते थे कछुए

A couple get caught with 80 tortoise.

दोनों को कछुओं समेत जयसिंहपुर कोतवाली ले जाया गया। युवक की शिनाख्त कल्लू निवासी पकड़ी भादा, थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में हुई। महिला ने खुद को कल्लू की पत्नी बताया। आरोपी ने बताया कि कछुओं को पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।

कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि बोरे व बैग से 80 कछुए बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्घ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

बनाई जाती हैं प्रतिबंधित दवाएं
वन क्षेत्राधिकारी संत कुमार तिवारी ने बताया कि कछुआ तस्करों का जाल काफी दूर तक फैला है। कछुओं की तस्करी पश्चिम बंगाल की जाती है। कछुओं के अंग और मांस से कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं बनाई जाती हैं। चोरी-छिपे इन दवाओं को दवा कंपनियां भी खरीदती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed