फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A class two student drown in kathauta lake.

कठौता झील की गहराई नाप रहा कक्षा दो का छात्र डूबा

Fri, 25 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
 A class two student drown in kathauta lake.
कठौता में डूबा छात्र राज (इनसेट में) - फोटो : amar ujala

जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शुक्रवार दोपहर कठौता झील ने एक और मासूम की बलि ले ली। विभूतिखंड के तकवा इलाके में रहने वाला कक्षा दो का छात्र 11 वर्षीय राज और उसका दोस्त कुंदन झील के इर्द-गिर्द लगा जाल फांदकर भीतर घुस गए। मासूम बच्चे खेल-खेल में झील की गहराई नापने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन


कुंदन ने राज का हाथ पकड़कर झील में उतारा। राज पैरों से झील के भीतर जमीन टटोल रहा था इसी बीच उसका हाथ कुंदन के हाथ से छूट गया। राज पानी में गिरा और जान बचाने के लिए चीखते हुए हाथ-पैर मारने लगा।
विज्ञापन


कुंदन ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था जो राज को पानी से निकाल सके। राज ने झील की ढलान से बाहर आने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतत: वह झील में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाने के लिए झील की गहराई नाप रहे थे बच्चे
कुंदन ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह राज के घर गया। वहां से दोनों बकरी चराने के लिए कठौता झील के पास आ गए। गरमी होने पर दोनों ने झील में नहाने का फैसला किया। किसी तरह जाल फांदकर वह भीतर घुसे और नहाने के लिए कम गहरी जगह ढूंढ़ने लगे। कुंदन ने एक जगह रुककर राज को झील की गहराई नापने के लिए नीचे लटका दिया।

बेटे के डूबने की खबर से मचा कोहराम

 A class two student drown in kathauta lake.
विलाप करते उसके परिजन - फोटो : amar ujala

राज को डूबते देख कुंदन घबरा गया। वह भागकर अपने घर पहुंचा और पिता को लेकर राज के घर गया। उसने जैसे ही राज के डूबने की खबर दी, परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। एसओ ने बताया कि राज अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था।

पिता राजीव निगम निजी ड्राइवर हैं। घर पर राज की मां ललाइन के अलावा बड़ा भाई व मैकेनिक का काम करने वाला राहुल और कक्षा आठ में पढ़ रही बहन हेमा हैं। राज का शव देखकर मां और बहन बेहोश हो गईं।

कुंदन पर लगाया डुबोने का आरोप
परिवारीजनों को जब पूरी कहानी का पता चला तो उन्होंने कुंदन पर बेटे को डुबोने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। पुलिस के सामने सबने रो-रोकर कुंदन को दोषी ठहराया तो वह घबरा गया।

उसके परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसओ ने कहा कि राज और उसका दोस्त नहाने के लिए झील पर गए थे जहां हादसा हो गया। कुंदन ने राज को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed