फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a carpenter murdered in gudamba lucknow.

लखनऊ : प्रेम त्रिकोण में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या, गुडंबा के पलका नहर के पास मिला खून से लथपथ शव, एक गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

रविवार रात लखनऊ के गुडंबा में एक कारपेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक खाली प्लॉट में बरामद हुआ है।

विज्ञापन
a carpenter murdered in gudamba lucknow.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में गुडंबा में पलका नहर के पास रविवार सुबह मो. नादिर (25) का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस के मुताबिक, नादिर की ईंट से कूंचकर हत्या की गई है। मृतक पेशे से बढ़ई था। परिवारीजनों ने उसके ही एक साथी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ,नादिर की हत्या प्रेम-त्रिकोण में की गई है।

विज्ञापन


गुडंबा के भाखामऊ गांव में मो. नादिर अपने चार भाइयों और मां सईदुनजहां के साथ रहता था। नादिर बढ़ई का काम करता था। नादिर के भाई आरिफ  के मुताबिक, नादिर शनिवार शाम करीब छह बजे कुछ सामान लेने के लिए बेहटा बाजार गया था। उसके साथ गांव के तौफीक उर्फ  भदउवा को भी देखा गया। इसके बाद नादिर वापस घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी तलाश भी की पर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने पलका नहर के पास बाजपेई के खेत में नादिर का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो परिवारीजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। नादिर अपने परिवार में सबसे छोटा था। इलाके के लोग उसके घर पर जमा हो गए। नादिर के परिवार में भाई आरिफ , खालिक, हाशिम, कादिर और मां सईदुनजहां हैं। बढ़ई नादिर की हत्या के मामले में उसके भाई आरिफ  ने तौफीक उर्फ  भदउवा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ  हत्या की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के बाद विवाद, फिर ईंट से किया वार
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, हत्या का केस दर्ज करने के करीब पांच घंटे के अंदर ही आरोपी तौफीक उर्फ भदउवा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तौफीक ने कुबूला कि नादिर और वह एक ही युवती से प्यार करते थे। बीती रात दोनों ने पलका नहर के पास शराब पी और फिर त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान तौफीक ने नादिर की ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed