{"_id":"626f7ec7eb36bc3a7753b3c1","slug":"a-businessman-attacked-in-rehra-bazar-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: घर वापस लौट रहे व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, रुपये छीनकर हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: घर वापस लौट रहे व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, रुपये छीनकर हो गए फरार
Mon, 02 May 2022 12:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 May 2022 12:18 PM IST
सार
बलरामपुर के रेहरा बाजार में बदमाशों ने एक व्यवसायी को सड़क पर रोककर गोली मार दी और उससे रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस में घायल विजय गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर के रेहरा बाजार के केराडीह पोखरा के पास रविवार देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने किताब व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल का एसपी राजेश सक्सेना व सीओ उदयराज सिंह व प्नभारी निरिक्षक जयदीप दुबे ने निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। परिजनों ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहराबाजार पुरानी बाजार निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि बीती देर रात हमारे बडे़ भाई किताब व्यवसायी विजय गुप्ता धानेपुर से किताब कापी लेकर बाइक से लौट रहे थे। बाबागंज .. रेहरा बाजार मार्ग पर केराडीह गांव के पोखरे के पास रेहरा बाजार की तरफ से मास्क लगाये पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
बदमाश व्यापारी से मोबाइल व दो हजार 90 रुपया छीनकर धानेपुर की तरफ भाग गए। घायल विजय गुप्ता हिम्मत दिखाते हुए दो किमी बाइक चलाकर पीएचसी रेहरा बाजार पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुजीत पाण्डेय ने बताया कि विजय गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।