फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 13 years girl raped in asandra thana kshetra in Barabanki.

बाराबंकी: बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर घर ले गया और कमरे में बंद कर किया दुराचार

Thu, 18 Mar 2021 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Mar 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
A 13 years girl raped in asandra thana kshetra in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका से गांव के ही एक व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में बंद करके दुराचार किया। पीड़ित बालिका के पिता द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासिनी 13 वर्षीय बालिका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री किसी काम से गई थी जिसे गांव का ही एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे कमरे में बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी खुद पीड़िता ने उसके चंगुल से छूटने के बाद दी। पीड़ित पिता ने बताया कि जब वह मजदूरी करके शाम को घर वापस आया तो उसकी पत्नी व पुत्री ने यह बात बताई। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि पुत्री ने आरोपी युवक के द्वारा पहले भी दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को 10 रुपये का लालच दिया और फिर जबरन संबंध बनाए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed