फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two women raped in lucknow

दो किशोरियों से दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jul 2013 02:19 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
two women raped in lucknow

सूबे की राजधानी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहशी दरिदों ने इटौंजा व काकोरी में दो किशोरियों की अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। काकोरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इटौंजा पुलिस आरोपी साले-बहनोई की तलाश कर रही है।

घर में घुस दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
काकोरी क्षेत्र में बुधवार दोपहर घर में घुसे युवक ने बहाने से छोटे भाई को बाहर भेज 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


काकोरी के नरौरा गांव निवासी शहबान (20) बुधवार को पड़ोस के एक गांव में अपने पूर्व परिचित किसान के घर पहुंचा। किसान पत्नी के साथ कहीं गया था और घर पर नाबालिग बेटी और मासूम बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबान ने मासूम को कुछ रुपये देकर सामान लाने भेज दिया। मासूम के जाते ही आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर धमकाते हुए दुष्कर्म कर डाला।

शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख शहबान भागने लगा। इस पर लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

शादी का झांसा दे किया यौन शोषण
इटौंजा में शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी को जाल में फंसाया और यौन शोषण करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने बहनोई के साथ मिलकर किशोरी को पीटा और जान से माने की धमकी देने लगा।

शिकायत पर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म व धमकाने और बहनोई पर छेड़खानी व धमकाने का मामला दर्ज किया है। इटौंजा के एक गांव के किसान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव का ही दीपक (20) बहला फुसलाकर 16 जून को उसकी बेटी को अपने साथ ले गया।


इसके बाद शादी का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण करता रहा। इसके बाद शादी करने से मुकर गया। विरोध करने पर कुर्सी रोड निवासी अपने बहनोई सुनील के साथ मिलकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह किशोरी उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed