फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 class girl raped in aliganj

9वीं की छात्रा को बंधक बना मजदूर ने 13 दिन तक किया रेप

Mon, 29 Jul 2013 01:47 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
9 class girl raped in aliganj

बिहार के छपरा विशुनपुर के मजदूर स्कूल से लौट रही एक नौवीं की छात्रा को अगवाकर ले गया और बंधक बनाकर तेरह दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


रविवार को अलीगंज पुलिस ने पुरनिया चौराहे के पास से दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया।

पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

अलीगंज निवासी पंद्रह वर्षीय छात्रा निजी पब्लिक स्कूल में नौवीं में पढ़ती है।

लड़की की मां की मानें तो बीते 15 जुलाई को बेटी रोजमर्रा की तरह सुबह स्कूल गई थी। मगर, वह स्कूल से वापस नहीं आई।

खोजबीन के बाद मां ने 17 जुलाई को अलीगंज थाने में बिहार के छपरा विशुनपुर विश्वजीत कुमार (24) के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तभी से पुलिस विश्वजीत को तलाश रही थी। पुलिस ने विश्वजीत के फोन को सर्विलांस पर लिया। विश्वजीत लगातार जगह बदल रहा था।

तेरह दिन के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने विश्वजीत को अलीगंज के पुरनिया चौराहे के पास से दबोच लिया। पुलिस ने विश्वजीत के कब्जे से अपहृत बेटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस विश्वजीत के अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कार्रवाई कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed