{"_id":"6ac559e6e33943727304cea9","slug":"two-snakebite-victims-die-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186699-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्पदंश के शिकार दो लोगों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्पदंश के शिकार दो लोगों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सुदामा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर और हरदोई जिलों में सांप के काटने से दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सिंधौली कस्बा निवासी सुदामा (60) को चार अक्तूबर को सांप ने डस लिया था। सुदामा ने सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया और समधी अभिषेक कुमार को जानकारी दी। इसके बाद अभिषेक मोपेड से सुदामा को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके एक बेटा मोहित और बेटी प्रीति हैं।
दूसरी घटना हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के हन्न पसिगवां गांव की है। सोमवार सुबह खेत पर गन्ने की फसल देखने गए मनीराम (50) को सांप ने डस लिया। उन्हें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद मनीराम की जान नहीं बचाई जा सकी। इकलौते बेटे अभिषेक का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व मनीराम की पत्नी की कैंसर के चलते मौत हो गई थी।