फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छात्र का शव बरामद

बाराबंकी: घर के आंगन में पड़ा मिला छात्र का शव

Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र का शव बरामद

इंटर के एक छात्र का शव मंगलवार की सुबह उसके घर के आंगन में पड़ा मिला है। छात्र की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया नेवली निवासी आकाश वर्मा(18) पुत्र उदयचंद शहर के एक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। आकाश लखपेड़ाबाग के कार्तिक बिहार कालोनी के घर में अकेले रहकर पढ़ाई करता था। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा बेटे का शव आंगन में नीचे पड़ा हुआ है। पिता के मुताबिक आंगन के ऊपर लगे लोहे के जाल में रस्सी लटकती हुई मिली और छात्र के गले में रस्सी कसने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान छात्र के पास दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है जिसकी काल डिटेल से पुलिस इस घटना के बारे में पता कर रही है। मृतक छात्र के भाई सूरज व मां सरोज का इस घटना के बाद रो रो कर काफी खराब हाल है। शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed