{"_id":"5b673fe84f1c1bc57a8b8654","slug":"31533493224-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बोरी गेहूं के लिए दबंगों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बोरी गेहूं के लिए दबंगों ने पीटा
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अम्बेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहरिया गांव में रविवार शाम एक बोरी गेहूं के लिए दबंगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। आरोप है कि दबंग पहले उन्हें घर से घसीटते हुए बाहर लाये और लोगों के सामने दोनों को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इसके बाद रस्सी से बांध कर पूरे गांव में लगभग दो घंटे तक घुमाया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मौहरिया के एक ग्रामीण के घर से एक बोरी गेहूं चोरी हो गया था। जिसके आरोप में गांव के ही राकेश चौहान व हरिलाल चौहान को ग्रामीण व उसके सहयोगियों ने उनके घर से घसीट कर बाहर निकाला और एक बोरी गेहूं की चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों के परिवारीजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंग नहीं माने और रस्सी से बांधकर उन्हें पीटते हुए गांव में घुमाते रहे। कोतवाल टांडा रामलखन पटेल का कहना है कि चोरी के मामले में पिटाई कर बंधक बनाने की बात सामने आई है। ऐसा करने वालों की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।