फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गुरगुट्टा के बवाल में नानपारा कोतवाल व दरोगा निलंबित

गुरगुट्टा के बवाल में नानपारा कोतवाल व दरोगा निलंबित

Sun, 03 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
गुरगुट्टा के बवाल में नानपारा कोतवाल व दरोगा निलंबित
नानपारा (बहराइच)। गुरगुट्टा गांव में बारावफात के जुलूस के रास्ते को लेकर हुए बवाल के मामले में एसपी ने नानपारा कोतवाल और एक दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में नामजद दो आरोपी और गिरफ्तार किए गए हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। रात भर पुलिस अलग-अलग गांवों में दबिश देती रही। काफी संख्या में लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। अब तक मामले में 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा के ग्राम गुरगुट्टा में शनिवार को बारावफात का जुलूस निकल रहा था। जुलूस को परंपरागत रास्ते की जगह बाबा कुट्टी तिराहे से एक धर्मस्थल की ओर मोड़ दिया गया। जिसको लेकर तनाव की स्थिति हो गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच नंगी तलवार लेकर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट की। मामले में दो सिपाहियों को एसपी ने शनिवार को ही निलंबित कर दिया था। गांव में पीएसी और सीआरपीएफ तैनात की गई है। रविवार को एएसपी रवींद्र सिंह व सीओ एसके यादव की अगुवाई में मोतीपुर के एसओ हरि सिंह, नवाबगंज के एसओ अरुण कुमार द्विवेदी, रुपईडीहा एसओ आलोक राव की अगुवाई में पुलिस फोर्स गांव में गश्त करती रही। एएसपी ने बताया कि रात में दी गई दबिश में दो बाइक, 10 मोबाइल, दुकान से लूटे गए जूते-चप्पल आदि सामान बरामद कर लिए गए हैं। घटना में नामजद दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद 35 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। उधर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने घटना में दोषी मिलने पर नानपारा कोतवाल जय नारायण शुक्ला और उपनिरीक्षक रामसरन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया गांव का दौरा
नानपारा (बहराइच)। नानपारा के गुरगुट्टा गांव में हुए बवाल के दूसरे दिन रविवार को क्षेत्रीय विधायक माधुरी वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जाकर गांव का दौरा किया। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि आनंद गुप्ता, नानपारा नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। सभी ने प्रशासन से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, श्रीनाथ शुक्ला, राहुल राय, जयप्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, कमल बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। उधर विहिप के जिला कार्याध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दूबे व जिला मंत्री तरुण सिंह समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धर्म और देश विरोधी नारे लगाए जाने पर गुरनगुट्टा की घटना में शामिल लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की है। इस दौरान राजकुमार सोनी, नरेंद्र गौड़, संतराम सिंह, घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed