फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर बैठाकर नकल कराने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर बैठाकर नकल कराने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर बैठाकर नकल कराने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
फैजाबाद। यूपी पुलिस और पीएसी की सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के आठ आरोपियों को पुलिस व स्वॉट टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें से सात अनिल गिरि गिरोह के सदस्य हैं और बिहार के रहने वाले हैं। यह सभी वहां कोचिंग चलाते हैं। अनिल को परीक्षा से पूर्व ही एसटीएफ ने गोरखपुर से गिरफ्तार की लिया था। इनमें से सात को अयोध्या कोतवाली पुलिस और एक को नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है।गैंग उम्मीदवारों की फोटो की जगह उससे मिलते-जुलते चेहरे वाले सॉल्वर की फोटो लगाकर एग्जाम दिलाता था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा में पूर्वांचल के जिलों में उम्मीदवारों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह की सूचना पुलिस को मिली थी। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस व स्वॉट टीम लगाई गई थी। सोमवार को परीक्षा की दूसरी पाली में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य को सूचना मिली कि कक्ष संख्या-17 में मोहित अग्रहरि के नाम से एक ही अनुक्रमांक पर दो परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस ने मोहित अग्रहरि निवासी जंगल झलवा थाना पीपीगंज गोरखपुर व विक्की कुमार निवासी कोर्रा थाना जानीपुर पटना बिहार को हिरासत में ले लिया। इन दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि सॉल्वर गिरोह के कुछ लोग अयोध्या के तुलसी उद्यान स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने इसी गेस्ट हाउस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों की पहचान अनिकेत उर्फ सुमन निवासी पसलया थाना बेलदौर जनपद पकड़िया बिहार, प्रदीप केसरी निवासी गांव निडियावां जनपद नेवादा बिहार, राजीव कुमार निवासी गांव धनवा थाना नरहद तैमूर बिहार, अभिनव राज निवासी कुरजहा थाना गोगरी जनपद खगड़िया बिहार व आशीष सिंह निवासी गांव बलतारा थाना गोगरी जनपद खगड़ियां बिहार के रूप में हुई। सोमवार को ही द्वितीय पाली की परीक्षा में नगर कोतवाली के उसरू स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी दिलीप कुमार निवासी बलिया मिश्र जनपद संत कबीरनगर के स्थान पर परीक्षा देते हुए पियूष कमार निवासी खैरपुर जनपद बांका बिहार को गिरफ्तार किया गया है। पीयूष भी अनिकेत का सॉल्वर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा बुकलेट भी बरामद
एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों के पास से 33 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, तीन अभ्यर्थियों की परीक्षा बुकलेट, 18 अभ्यर्थियों का आईडी कार्ड, 51 फोटो, छह एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन, छह रेल टिकट 30 अभ्यर्थियों के सॉल्वर की सूची बरामद हुई है।

प्रदीप लेता था पैसा, सुमन देता था सॉल्वर
सीओ अयोध्या राजू साव के अनुसार पकड़े गए आरोपी कुख्यात अनिल गिरि गिरोह के सदस्य हैं, इनमें मुख्य रूप से अनिकेत उर्फ सुमन गिरोह का प्रमुख सदस्य है। वह पटना में कोचिंग चलाता है। मुख्य रूप से सॉल्वर उपलब्ध कराने का काम वहीं करता था जबकि प्रदीप केसरी अभ्यर्थियों से पैसा लेता था। ये सभी लोग सोमवार को सुबह छह बजे ट्रेन से अयोध्या पहुंचे थे और तुलसी उद्यान स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। आरोपियों ने कुबूल किया है कि वो इससे पूर्व भी कई परीक्षाओं में उम्मीदवारों को सॉल्वर उपलब्ध करा चुके हैं। ये ऑनलाइन प्रवेश पत्र में गड़बड़ी करते थे। इनके पास से 30 सॉल्वरों की सूची भी मिली है जिससे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन सॉल्वरों ने कहां-कहां परीक्षा दी है।


विक्की ने सोमवार सुबह दी परीक्षा
एसपी सिटी के अनुसार सोमवार की परीक्षा की प्रथम पाली में कोटसराय स्थित एक महाविद्यालय में विक्की ने शिवनाथ निवासी बस्ती की जगह परीक्षा दे चुका है। मामले की जांच की जा रही है रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर उसकी परीक्षा निरस्त करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed