फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाइक सवार लुटेरे से भिड़ी बहादुर बेटी, सड़क पर गिराया

बाइक सवार लुटेरे से भिड़ी बहादुर बेटी, सड़क पर गिराया

Wed, 29 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरे से भिड़ी बहादुर बेटी, सड़क पर गिराया
तारून (फैजाबाद)। केवलापुर उर्फ तकमीनगंज में तारून-हैदरगंज मार्ग पर डाक बंगला के पास में बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ चारपाई पर धूप सेंक रही एक बहादुर बेटी गाय का खरीदार बनकर लूटपाट करने आए लुटेरे से भिड़ गई। उसने दिलेरी दिखाते हुए पर्स व मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे लुटेरे की बाइक खींचकर सड़क पर गिरा दिया। शोर मचाने पर लोग आते इससे पूर्व लुटेरा बाइक छोड़ पर्स व मोबाइल फोन लेकर भाग गया। दिनदहाड़े इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक के कागजात के जरिए उसके मालिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

तारून थाना क्षेत्र के केवलापुर उर्फ तकमीनगंज में तारून-हैदरगंज मार्ग पर डाक बंगला के समीप ममता व उसकी मां सावित्री अपने घर के सामने चारपाई पर बैठी धूप सेंक रही थीं। इसी बीच बाइक सवार एक बाइक सवार सड़क के किनारे उनके घर के सामने आकर रुक गया। मां-बेटी ने बाइक सवार से रुकने का कारण पूछा तो पड़ोस में एक गाय खरीदने का बहाना कर उन दोनों से बात करने लगा। ममता ने चारपाई पर अपना पर्स रखा था, जिसमें दो हजार रुपये थे और एंड्राइड मोबाइल फोन से वह बात कर रही थी। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार रुपये वाली पर्स व हाथ से मोबाइल छीनकर बाइक से भागने लगा, लेकिन बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उसकी बाइक खींचकर उसे सड़क पर गिरा दिया। स्वयं को फंसता देख वह बाइक छोड़कर डाक बंगले के सामने जंगल व सागर की तरफ भाग गया। डायल 100 के पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे की बाइक कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दी। पुलिस बाइक के कागजात के जरिए उसके मालिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक लुटेरा घटना स्थल से फरार हो गया था। घटना स्थल से वारदात में प्रयुक्त बाइक के कागजात की पड़ताल की जा रही है। ममता की तहरीर पर केस दर्ज कर बाइक को कब्जे में लेकर लुटेरे की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरे को चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा। - राजीव सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही आंखों से हुआ ओझल
लुटेरे से भिड़ी ममता का कहना है कि बाइक सवार लुटेरा पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, लुटेरे द्वारा अचानक चारपाई के पास बाइक रोकने पर मैं चौकन्नी हो गई थी और उसे टोका भी, लेकिन उसने गाय खरीदार बन झांसा देकर हमें उलझाने का प्रयास किया। फिर पलक झपकते ही उसने पर्स व मोबाइल फोन छीन कर भागने लगा। तभी अचानक उसके बाइक का धक्का दे दिया जिससे पर सड़क पर गिर पड़ा। मैंने शोर मचाना शुरू किया। पकड़े जाने के डर से वह बाइक छोड़कर मौके से पर्स व मोबाइल फोन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed