{"_id":"611b53cd4c24ec6dce07f043","slug":"11-years-old-child-rape-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: 11 माह की मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खून से भीगा बिस्तर देखकर मां को पता चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: 11 माह की मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खून से भीगा बिस्तर देखकर मां को पता चला
Tue, 17 Aug 2021 11:44 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:44 AM IST
सार
घटना के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद नहीं थी। घर आने के बाद मां ने बेटी का बिस्तर खून से भीगा हुआ देखा। उसने मासूम की हालत देखकर यह समझ लिया कि उसके साथ अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार को चचेरे भाई ने अपनी ही 11 माह की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
घटना के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद नहीं थी। घर आने के बाद मां ने बेटी का बिस्तर खून से भीगा हुआ देखा। उसने मासूम की हालत देखकर यह समझ लिया कि उसके साथ अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
मासूम की मां का कहना है कि घर में बच्ची के साथ उसका चचेरा भाई कालिया मौजूद था। घटना के बाद वह फरार हो गया। शुक्रवार को घर तथा आसपास के लोगों ने बच्ची की मां को समझाया कि वह मुकदमा दर्ज न कराए।
विज्ञापन
शनिवार को बच्ची की मां ने मामले की तहरीर थाने में दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम ए के गौड़ तथा सीओ राधा रमन सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
शनिवार देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।