फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हमलावर छात्र को भेजा जेल

हमलावर छात्र को भेजा जेल

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हमलावर छात्र को भेजा जेल
व्यापारी पर जानलेवा हमले के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

बाराबंकी। व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। वहीं, मामले में लूट की धारा बढ़ाने के लिए बुधवार को व्यापारी ने अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

बताते चलें कि, सफेदाबाद में हाईवे किनारे दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश यादव सोमवार रात करीब 11.30 बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और ओमप्रकाश से सिगरेट व कोल्डड्रिंक देने को कहा। दुकान बंद कर चुके ओमप्रकाश ने मना किया तो तीनों युवकों ने डंडे व पिस्टल की बट से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। ग्रामीणों ने गोंडा निवासी योगेश प्रताप सिंह को दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया था जबकि उसके दो साथी भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक व उसके दो साथी एलएलबी के छात्र हैं व शराब के नशे में होने के चलते ये घटना की थी। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि, उसके साथ लूट भी हुई थी मगर मुकदमे में ये धारा नहीं लगी। जिसके चलते बुधवार को दर्जनों लोगों के साथ व्यापारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि, पकड़े गए आरोपी योगेश प्रताप सिंह को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेेल भेजा गया है। कहा कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed