फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime review meeting in lucknow

क्राइम रोक पाने में नाकाम कोतवाल को एसएसपी ने किया बेइज्जत, अफसरों की लगी क्लास

Mon, 17 Dec 2018 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Dec 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
crime review meeting in lucknow
अपराध समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में अपराधों का ग्राफ बढ़ा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तालियां बजवाकर कोतवाल त्रिलोकी सिंह को शर्मसार किया। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक में न सिर्फ अनेक थानेदारों की फटकार लगी, बल्कि कप्तान के सवालों पर क्षेत्राधिकारी भी बगलें झांकते नजर आए। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थानेदारों, क्षेत्राधिकारियों व अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ चोरी, वाहन चोरी, लूट, चेन-पर्स लूट, डकैती, हत्या समेत विभिन्न अपराधों की गहन समीक्षा की। गोमतीनगर में अपराध का ग्राफ बढ़ा और कार्रवाई में फिसड्डी नजर आने पर प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को खड़ा किया और उन्हें शर्मसार करने को सभागार में मौजूद थानेदारों व अधिकारियों से ताली बजवाई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को इलाके में प्रभावी गश्त से अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद काकोरी के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की जमकर क्लास लगाई। उन्हें इलाकाई राजनीति से परहेज करके नागरिकों की सुनवाई और अपराधियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी से कहा कि काकोरी से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। विवेचना में खेल, जमीन पर कब्जेदारी, वसूली आदि पर अंकुश लगाएं। नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी व अन्य अपराधों को लेकर माल, मलिहाबाद, आशियाना, चिनहट, विभूति खंड, ठाकुरगंज, गुडंबा, मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक की क्लास ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आधी रात से भोर तक गश्त

crime review meeting in lucknow
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक मुस्तैदी से गश्त के आदेश दिए। कहा कि दो महीने बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। पिछले साल कोहरे के दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दी थीं। सभी थानेदार न सिर्फ खुद गश्त पर रहेंगे, बल्कि चौकी प्रभारियों की टीम भी अपने इलाके में सक्रिय रहेंगी। हूटर बजाते हुए गश्त की जाएगी। 

कप्तान ने थानों पर अपराध से संबधित रजिस्टर नंबर चार में एक नया कॉलम बनाने के आदेश दिए। इसमें दस साल की विवेचना का उल्लेख रहेगा। ताकि अपराध का ब्योरा खंगालने पर संबंधित अपराधी की कुंडली सामने आ जाए। 

कप्तान ने कहा कि 10 साल के अपराधों के आधार अपराधियों की सूची बनाई जा चुकी है। प्रत्येक थाने में अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाने और एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित करके गैर जिलों में छानबीन के आदेश दिए।

इलाके में जड़ी बूटी या अन्य वस्तुएं बेचने वाले घुमंतू लोगों की विस्तृत तहकीकात व संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तारी या जिले से बाहर का रास्ता दिखाने को कहा। इसी तरह हिस्ट्रीशीटरों के भी सत्यापन का अभियान चलाने के निर्देश दिए। 
 

शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के आदेश

crime review meeting in lucknow
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन थानों में गश्त के वाहन खराब हो चले हैं, उन्हें नए वाहन उपलब्ध कराने के साथ संसाधन से लैस किए जाएंगे। हजरतगंज, विभूति खंड और गोमतीनगर पुलिस को नए वायरलेस हैंडसेट उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को मुख्य चौराहों पर बैरियर व रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को यातायात पुलिस के लिए एक और वाहन और यातायात पुलिस लाइन की सफाई व्यवस्था के लिए छह हजार रुपये उपलब्ध कराने के आदेश दिए। यातायात पुलिस लाइन की रंगाई-पुताई कराने को कहा।  

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानेदारों को लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन के आदेश दिए। इसके साथ विशेष जांच प्रकोष्ठ में मलिहाबाद व मोहनलालगंज क्षेत्र की अधिक विवेचनाएं लंबित होने पर संबंधित अधिकारियों की क्लास ली और विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने को कहा। वर्ष 2016 से पहले की विवेचना हर हाल में खत्म करने के आदेश दिए।  

जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और संबंधित थाने की संयुक्त टीम द्वारा इलाके में कबाड़ और मैकेनिक की दुकानों पर नियमित जांच करने के आदेश दिए गए हैं। वहां कटी या मरम्मत को आए दोपहिया वाहन के बारे में छानबीन और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
 

सीसीटीएनएस टीम के भी कसे पेच 

ग्रामीण क्षेत्र के थानेदारों को ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठक करके सक्रिय बनाने के आदेश दिए। रेलवे ट्रैक पर प्रभावी गश्त करने को कहा। इसी तरह शहर के पॉश इलाकों में अपार्टमेंट की सोसाइटी के लोगों के साथ बैठक करके सुरक्षा के प्रति चौकन्ना रहने को कहा। 

अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थानेदारों को आदेश दिए कि पुलिसकर्मियों को क्रमानुसार अवकाश दें। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आए दिन छुट्टी और कुछ को अवकाश देने में टालमटोल की शिकायत नहीं आनी चाहिए।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस से संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों के भी पेच कसे। कहा कि खराब कंप्यूटरों की तत्काल मरम्मत कराएं और न दुरुस्त हो सकने वाले कंप्यूटर को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर नया सेट प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed