{"_id":"66687ad239afb6b170060a11","slug":"crime-in-lucknow-15-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-petrol-pump-dead-body-of-woman-found-floating-in-dr-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अपराध: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख, नाले में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अपराध: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख, नाले में उतराता मिला महिला का शव
Wed, 12 Jun 2024 09:07 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, लखनऊ
अमर उजाला संवाद, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Jun 2024 09:07 AM IST
सार
Crime in Lucknow: लखनऊ में मंगलवार को कई अपराध हुए। एक ठग ने पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की तो वहीं मोहनलालगंज में अज्ञाम महिला का शव मिलाा।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहनलालगंज के गौरा गांव में मंगलवार की शाम बाक नाले में एक महिला का शव उतराता मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। शाम लगभग साढे छह बजे बाक नाले में लोगों ने 40 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवया। आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिल सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल
नगराम इलाके में पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। गोसाईंगंज अमेठी के बरुआ निवासी प्रवेश कुमार (35) अपने दोस्त बाराबंकी के सतरिख के जाटा बरौली गांव निवासी चंद्रपाल (32) के साथ बाइक से मितौली गांव आए थे। मंगलवार दोपहर एक बजे लौटते वक्त पिकअप डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन
पेट्रोल पंप आवंटन के नाम पर कारोबारी से ठगे 15 लाख
इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से पेट्रोल पंप के आवंटन के नाम पर जालसाज ने व्यवसायी से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने नौ जून को गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इंदिरानगर सी- ब्लॉक निवासी मुकेश पांडेय के मुताबिक पूर्व परिचित अदनान सिद्दीकी के जरिये फरवरी में बाल विहार निवासी सुजीत कुमार से मुलाकात हुई। सुजीत ने इन्वेस्ट यूपी के जरिये पेट्रोल पंप आवंटन का झांसा दिया। बताया कि 15 लाख रुपये खर्च करने पर 24 अप्रैल तक पंप का आवंटन हो जाएगा। मुकेश ने सुजीत के खाते में 9 लाख और शेष 6 लाख रुपये नकद दे दिए। तय तारीख बीतने के बाद मुकेश ने संपर्क किया तो सुजीत ने टालमटोल की। इसके बाद आरोपी इंदिरानगर में किराये का मकान छोड़कर लापता हो गया।
विज्ञापन