{"_id":"60e4906d8ebc3ea6e3726927","slug":"crime-gonda-desk-news-lko5857654183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस ने मंगलवार को अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 31 हजार रुपये नकदी समेत विभिन्न बैंक के 13 एटीएम कार्ड, कार, बाइक, रिवाल्वर व तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली मनकापुर, एसओजी व साइबर सेल की टीम ने अन्तर्जनपदीय एटीएम से चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न घटनाओं में ठगी किए गए 51,000 हजार रुपया नगद, विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, 3 ब्लैंक कार्ड, 1 कार, 2 बाइक, 3 वाहनों के नंबर प्लेट, 12 बोर का दो तमंचा, 12 बोर का दो कारतूस, .38 बोर की 1 देशी रिवाल्वर, .38 बोर का 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए एटीएम चोरी के आरोपियों ने अपना नाम अखिलेश पांडेय उर्फ नान्हू निवासी हरसिंघवा चौहानपुर कोतवाली मनकापुर, सुशील कुमार विश्वकर्मा निवासी लोहारनपुरवा मरौची धुसवा खास कोतवाली मनकापुर, लल्लू विश्वकर्मा उर्फ सूर्य कुमार निवासी लोहारनपुरवा मरौची धुसवा खास कोतवाली मनकापुर बताया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए एटीएम चोरो का सरगना अखिलेश पांडेय उर्फ नान्हू पांडेय हैं जोकि कोतवाली मनकापुर का हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 अपराधी भी है। एसपी के मुताबिक नान्हू के खिलाफ एटीएम चोरी, ठगी, धोखाधड़ी व हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि बरामद कार की कीमत 700000 लाख, बाइक की 150000 व नगदी 51000 हजार समेत कुल नौ लाख की संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि सभी एटीएम केबिन के आस-पास मौजूद रहकर एटीएम का सही से इस्तेमाल न कर पाने वाले लोगों पर नजर रखते थे, जब ऐसे लोग जो नेटवर्क प्रोब्लम या अन्य कारणों से रुपये नहीं निकाल पाते थे तो उनकी मदद के बहाने एटीएम बदल लेते थे और बातचीत में फंसाकर उनका पासवर्ड जानकर पैसा निकाल लेते थे। तीनों ने बताया कि बस्ती, अयोध्या, सन्तकबीर नगर के साथ ही अन्य जनपदों में भी यही करते थे। बताया कि पकड़े जाने के डर से कार व बाइक के नंबर प्लेट बदलकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह व कांसटेबल हरिओम टंडन शामिल रहे।