फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

आवास की जांच करने गई टीम के सामने भिड़े दो पक्ष

Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
तरबगंज (गोंडा)। एक वर्ष पूर्व परास गांव में जांच के दौरान हुए गोलीकांड की आंच ठंडी नहीं हुई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करने गुरुवार को पहुंचे जिले के अधिकारियों के सामने दो पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट की। ऐसा तब हो रहा है जब तरबगंज ब्लाक के विकास का जिम्मा एसडीएम के हवाले हैं। लेकिन घोटाले दर परत सामने आने के बाद भी कार्रवाई तो नहीं हो रही है, बल्कि अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर मारपीट हो रही है।
विज्ञापन

मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव का है। ग्रामीणों ने गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गोंडा से की थी। जांच के लिए रेशम विभाग के अधिकारी गुरुवार को जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बता दें कि जांच के दौरान स्थानीय थाने का एक भी जवान मौजूद नहीं था, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तरह जांच के दौरान परास गांव में हुई गोलाबारी में लाठी सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी गूंज प्रदेश स्तर पर सुनाई पड़ी थी, लेकिन तरबगंज थाने की पुलिस घटनाओं से सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

फिलहाल पंकज पांडे की ओर से अंकित पांडे और संतोष पांडे के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के अंकित पांडे की ओर से मदन मोहन तथा इंद्रमणि तथा पंकज के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है। गांव के आदर्श पांडे का आरोप है कि गांव के दबंग कॉलोनी में हुए घोटाले की जांच नहीं होने देना चाह रहे हैं इसमें प्रधान पूरी तरह से संलिप्त है इसकी शिकायत जिलाधिकारी तथा सीडीओ से की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed