{"_id":"60cf83348ebc3e343612aca9","slug":"crime-gonda-desk-news-lko58339076","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये नहीं दोगे तो पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल नहीं होगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये नहीं दोगे तो पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल नहीं होगा नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पात्र गृहस्थी की सूची में नाम शामिल करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। आवेदनकर्ता ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हरैया ब्लॉक के ग्राम धंधरा निवासी राम तीरथ ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए उसने आवेदन किया था। अपना नाम पात्र गृहस्थी सूची में शामिल करने के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई। सूची में नाम शामिल करने के लिए क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की तरफ से 500 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
कंप्यूटर ऑपरेटर सुविधा शुल्क न मिलने पर सूची में नाम शामिल न करने की धमकी दे रहे है। इतना ही नहीं वह सुविधा शुल्क के बारे में किसी भी तरह की शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही है। राम तीरथ का यह भी कहना है कि गरीबी के चलते वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने तथा उनका नाम पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल करवाए जाने की मांग की है।