{"_id":"60c251428ebc3e9a1d20a7ed","slug":"crime-gonda-desk-news-lko5818699160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़खानी का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़खानी का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। खेत की तरफ नित्यकर्म के लिए गई किशोरी के साथ गांव के चार युवकों ने अश्लील हरकत की। घटना का नग्न वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
घटना देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के एक गांव में 31 मई को दोपहर में हुई। पुलिस के अनुसार किशोरी नित्यकर्म के लिए गन्ने के खेत में गई थी। वहीं पर गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा किशोरी के कपड़े उतारकर छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के ही युवक संजय पांडेय उर्फ पंडित के साथ आरोपियों ने हाथापाई व अभद्रता की। काफी देर तक छेड़छाड़ करने के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया।
बुधवार को किशोरी के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उदयराज, राम लगन, लल्लू उर्फ सौरभ तथा पिल्लू उर्फ सुरजीत के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विद्या सागर वर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद