फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime branch arrested a man providing secret information to isi

छह साल से आईएसआई को रक्षा संबंधी सूचनाएं दे रहा जासूस गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime branch arrested a man providing secret information to isi
UP Police

पिछले करीब छह वर्षों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश से रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहे जासूस मोहम्मद जाहिद को क्राईम ब्रांच ने बुलंदशहर में दबोच लिया। जाहिद के पास से मेरठ कैंट के प्रतिबंधित क्षेत्रों के नक्शे मिले। क्राईम ब्रांच ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ करने के दिए एटीएस की एक टीम भी वहां पहुंच गई है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के खुर्जानगर में पाटरी पर पेंटिंग का काम करने वाले जाहिद की गतिविधियों के बारे में बुलंदशहर क्राईम ब्रांच को जानकारी मिली थी जिसने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि वह पिछले कई सालों से आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था और अब तक कई गोपनीय सूचनाएं भेज चुका था।
विज्ञापन


इस जानकारी पर क्राईम ब्रांच ने उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड की अवधि रविवार सुबह से शुरू होगी। शुरूआती दौर में हुई पूछताछ में सामने आया कि जाहिद ने अपनेएंड्रायड फोन से मेरठ के कैंट इलाके की कई महत्वपूर्ण व संवेदनशील तस्वीरें अपने आईएसआई के आकाओं को भेजी है।इसके अलावा वह मेरठ कैंट इलाके के प्रतिबंधित स्थानों का नक्शा बना कर उसे वाट्सएप के जरिए भेजता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई का अली है हैंडलर

जांच अधिकारियों को अभी तक की इतना पता लग सका है कि जाहिद यह सूचनाएं आईएसआई के कमांडर अली को भेज रहा था। अली ही उसका हैंडलर था और वह एस खास नंबर से जाहिद से फोन से संपर्क में रहता था। जाहिद को मेरठ के अलावा रोहतक की भी जिम्मेदारी मिली हुई थी। कैंट इलाके पर नजर रखने के लिए जाहिद बार-बार मेरठ जाता रहता था।

छह साल पहले गया था पाकिस्तान
पूछताछ में सामने आया है कि जाहिद की दो मौसियां पाकिस्तान के कराची शहर में रहती हैं और वह पहली बार 2012 में पाकिस्तान गया था। इसके बाद 2014 में वह एक बार फिर पाकिस्तान गया था। जाहिद पहली बार में ही आईएसआई के संपर्क में आया था और भारत वापस आकर जासूसी में जुट गया था।

यह हुआ बरामद
जाहिद के कब्जे से गोपनीय व प्रतिबंधित दस्तावेज, प्रतिबंधित क्षेत्र के नक्शे, एक मोबाइल, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व 2540 रुपए बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed