फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.

सीएम अखिलेश ने बनाए 65 रन, हार कर भी खुश अफसर

Mon, 21 Mar 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 21 Mar 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

राजधानी में रविवार को क्रिकेट के मैदान में राजनेता और आईएएस अफसर एक-दूसरे से जूझते नजर आए। मौका था, आईएएस वीक के आखिरी दिन क्रिकेट मैच था।

विज्ञापन


वैसे तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शानदार 65 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी, पर हार के बावजूद आईएएस अफसरों के चेहरे की खुशी बता रही थी कि सब कुछ पहले से ही तय था। मैच जीतने के बाद मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि इस हार में भी हमारी जीत है। तब सीएम बोले, हमें उम्मीद है कि मैच में जिस तरह से अफसरों ने सहयोग दिया, शासन में भी वैसा ही सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


सीएम इलेवन- 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन
(अखिलेश यादव 65, इरफान सोलंकी 11, विजय आनंद नौ रन पर दो विकेट, दीपक मीना तीन रन पर एक विकेट)
आईएएस इलेवन- 20 ओवर में सात विकेट खोकर 126 रन
(अनिल कुमार मीना 34, पंकज कुमार 23, तेज प्रताप सिंह यादव 45 रन पर चार विकेट, राम सिंह चार रन पर एक विकेट)

परिणाम- सीएएम इलेवन एक रन से विजयी
मैच ऑफ द मैच- अखिलेश यादव
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (सीएम इलेवन)- अखिलेश यादव
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (सीएम इलेवन)- तेज प्रताप सिंह यादव

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (आईएएस इलेवन)- अनिल कुमार मीना
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (आईएएस इलेवन)- विजय आनंद
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक- कमाल अख्तर

एक रन से हार-जीत ने फिक्स में भी जान डाल दी

Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
मैच के दौरान रन लेते हुए - फोटो : amar ujala

आईएएस वीक के अंतिम दिन सीएम-इलेवन व आईएएस इलेवन के मैच का नतीजा यूं तो जगजाहिर था। लेकिन एक रन से हुई हार-जीत ने फिक्स में भी जान डाल दी।

जिस तरह मैच की शुरुआत हुई उससे लगा, एक दिन पहले बिना किसी दबाव में आए काम की बात करने वाले आईएएस खेल के मैदान से भी यही संदेश देंगे। माहौल भी ऐसा बनाया जा रहा था कि अगर सीएम इलेवन हारी तो होलियाने माहौल में वह जीत का वैसे ही एहसास करे जैसे हार की हैट्रिक झेल रहे आईएएस, हार में जीत का ‘मजा’ लेते आए हैं।

पर, मैच के अंतिम ओवरों में आईएएस अफसर जिस एक के बाद एक पैवेलियन लौटे उससे अंदाजा हो गया नौकरशाह हर खेल में ‘माहिर’ होते हैं।

बदले माहौल में जब एक बार फिर टॉस हार कर आईएएस इलेवन के खिलाड़ी सीएम इलेवन को बॉलिंग के लिए उतरे और शुरुआत में शानदार खेल का नमूना पेश किया।

मामूली गेंदों के जरिए रन जुटा रहे थे अफसर

Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
बधाई देते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

मगर, सीएम के बैटिंग के लिए उतरते ही आईएएस अफसरों की हालत बाली के सामने सुग्रीव जैसी हो गई। जब सीएम सामने थे तो प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सहित ज्यादातर अफसर मामूली गेंदों के जरिए रन लुटाने की होड़ में दिखे। और जब सीएम गेंदबाजी के लिए आए तो सहगल पूरा ओवर मेडन खेल गए।

इसके बाद तो बाद के खिलाड़ियों को संदेश ही हो गया था कि क्या करना है? यहां तक कि कमेंट्री बाक्स से एलान शुरू हो गया कि अब तो आईएएस हारने के बाद जीतने वाला खेल खेलने लगे हैं।

हाल ये रहा कि खेल के मैदान में भी नेताओं और नौकरशाहों की जुगलबंदी छाई रही। प्रीती चौधरी ने कहा भी, आईएएस चाहे जितना संकल्प लें, सीएम जब मैदान में आते हैं उनके सारे संकल्प टूट जाते हैं।

 

विज्ञापन

ग्लैमर का भरपूर तड़का

Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
अभिनेत्री व क्रिकेट कमेंटेटर मंदिरा बेदी। - फोटो : amar ujala

मैच होली के ठीक पहले हो रहा था, लिहाजा दोनों ही टीमों ने अपनी टीम की जर्सी और कैप का रंग बदल दिया। सीएम इलेवन जहां लाल कैप-लाल शर्ट के साथ मैदान में उतरी, आईएएस इलेवन ने पीली कैप और पीली शर्ट से मैच की रंगत बढ़ाई। यूपीएसआईडीसी ने मैच की हाईटेक व्यवस्था की।

मैदान को बिलकुल ‘टी-20’ की तरह तैयार कराया गया। दर्शकों के मनोरंजन के लिए ‘चीयरगर्ल्स’ तो नहीं थीं लेकिन ग्लैमर का भरपूर तड़का था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की नामी हस्तियों  मंदिरा बेदी, पूनम पांडेय, समीक्षा और हर्षाली की मौजूदगी ने मैच का आकर्षण बढ़ा दिया।

कई नए चेहरे दिखे
माहौल के हिसाब इस बार दोनों ही टीमों में कई नए चेहरे भी नजर आए। सीएम इलेवन में सांसद तेज प्रताप यादव, हाल ही में एमएलसी चुने गए सुनील यादव, राम सिंह, नीरज पटेल और दीपक यादव को नई इंट्री मिली तो आईएएस इलेवन में कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण सिंह, राजकमल यादव, सुदीप और दीपक मीना आदि शामिल हुए।

सहगल साहब, आईएएस धर्म का तो पालन करो

Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
नवनीत सहगल बैटिंग करते हुए - फोटो : amar ujala

नवनीत सहगल बैटिंग के लिए आए तो आईएएस इलेवन की कमेंट्री बॉक्स से आवाज गूंजी-आप तो धमार्थ कार्य के भी प्रमुख सचिव हैं। कम से कम आईएएस धर्म का तो पालन कीजिए। कुछ ही देर बार सहगल रिटायर्ड हर्ट हो गए।

आवाज आई, सहगल साहब, प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि ऐन मौके पर चोट कैसे लगी, कहां लगी? सहगल की गेंद पर सीएम के लगातार दो चौके पड़े तो कहा गया कि ऐसी ही गेंदबाजी की तो समझना पड़ेगा कि किस तरह का पानी पीकर आए हैं।

...और चौथे मुकाबले में बाल-बाल बचे ‘सरकार’
लगातार चौथे साल भी सीएम इलेवन जीत गई, मगर अफसरों ने चला-चली की बेला में सरकार को यह एहसास करा दिया कि यदि उन्हें खुले हाथ खेलने का मौका मिले तो कैसी भी परिस्थिति में रिजल्ट दे सकते हैं।

छक्का मारिए, छह महीने का विस्तार मिलेगा

Cricket Match Between IAS Officers And CM Eleven.
बैंटिंग करते मुख्य सचिव आलोक रंजन। - फोटो : amar ujala
मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। वे क्रीज पर पहुंचे तो आवाज गूंजी, सर छक्का मारिए। 18 रन मिलेंगे और छह महीने का विस्तार मिल जाएगा।

भारत सरकार ने सेंध लगाने भेजा है
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल आईएएस इलेवन की ओर से कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कई अफसरों को निशाने पर लिया। उनकी साथी कमेंटेटर प्रीति यादव उन्हें निशाने पर लेते हुए बोलीं, भारत सरकार ने सेंध लगाने भेजा है। यहां फूट पड़ने वाली नहीं है। यूपी सरकार के सभी अफसर यूपी सरकार के साथ एकजुट हैं।

अभिषेक की ओर गेंद भेजो, आईएएस के सपोर्ट में हैं
व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा फील्डिंग कर रहे थे। बैटिंग कर रहे आईएएस अफसरों की एक-दो गेंद मिसफील्ड हो गई। इसके बाद आईएएस कमेंट्री बॉक्स से आवाज गूंजने लगी, गेंद अभिषेक जी की ओर भेजो, आईएएस एकादश को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed