{"_id":"6ac80d796cc22c8c55038290","slug":"cricket-grounds-turn-into-ponds-matches-shifted-lucknow-news-c-13-lko1070-1957877-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिकेट मैदान बने तालाब, मुकाबले हुए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिकेट मैदान बने तालाब, मुकाबले हुए शिफ्ट
Fri, 09 Oct 2026 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
कुड़ियाघाट के पास स्थित लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के स्टेडियम पानी भरा।
लखनऊ। बाढ़ और बारिश का असर शहर के क्रिकेट मैदानों पर पड़ने लगा है। कुड़िया घाट स्थित लखनऊ क्रिकेट एकेडमी और गोमतीनगर के 1090 चौराहे के पास सेज ग्राउंड में जलभराव के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड का मुकाबला भी शिफ्ट करना पड़ा। बृहस्पतिवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी का मैच जयपुरिया स्कूल स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में कराया गया।
हालांकि इकाना के मुख्य स्टेडियम में मुंबई और असम के बीच मुकाबला पूरा हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के मुताबिक, बुधवार को स्टेडियम परिसर के बाहर सड़क पर काफी पानी भर गया था। इसे देखते हुए बी ग्राउंड का मैच दूसरी जगह कराने का निर्णय लिया गया।
कुड़िया घाट स्थित लखनऊ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे इंडिपेंडेंस कप के मुकाबले भी भारी बारिश के कारण रोक दिए गए हैं। बुधवार का मैच जानकीपुरम स्थित कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड में कराया गया था। एकेडमी के अर्शी रजा ने बताया कि सीनियर खिलाड़ी आसपास के मैदानों में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि बच्चों का प्रशिक्षण ठाकुरगंज स्थित एकेडमी हॉस्टल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट का मैदान भी जलमग्न
गोमतीनगर के 1090 चौराहे के पास स्थित सेज ग्राउंड में भी पानी भर गया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में पहली लखनऊ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले यहीं हुए थे। यहां महिला क्रिकेटरों के प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होते हैं।