IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ने पहुंची विराट सेना, आईपीएल के हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए शहर तैयार
9 मई को इकाना स्टेडियम में विराट कोहली की आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच प्लेऑफ की जंग होगी। विराट जबरदस्त फॉर्म में हैं जबकि लखनऊ के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माही के बाद विराट। लखनऊ आईपीएल के एक और हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हो चुका है। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ नौ मई को होने वाले मुकाबले में अगर इकाना स्टेडियम विराट की जर्सी से पटा नजर आए, तो आश्चर्य न कीजिएगा। इस मुकाबले में प्रशंसक अपनी घरेलू टीम (लखनऊ सुपरजायंट्स) की बजाए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए शोर मचाते दिखेंगे। मौजूदा आईपीएल में बेहतरीन फार्म में चल रही विराट सेना को रोक पाना प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए मुश्किल रहा है। ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्षरत लखनऊ के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा।
इससे पहले छह मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाड़ी नौ मई को होने वाले मुकाबले के लिए शहर पहुंच गए। टीम की बल्लेबाजी अभी तक दिग्गज विराट के इर्दगिर्द घूम रही है। 11 मुकाबलों में 63.12 के करिश्माई औसत से 505 रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज के निशाने पर एलएसजी की कमजोर गेंदबाजी लाइनअप होगी। इसके अलावा टीम के कप्तान रजत पाटीदार (11 मैच में 239 रन) और फिल सॉल्ट (नौ मैच में 239) के अलावा देवदत्त पडिक्कल (दस मैच में 247) बड़ा स्कोर बनाने का मद्दा रखते हैं।
ये भी पढ़े- ऑपरेशन सिंदूर: मध्य कमान के सात वायुसेना स्टेशनों पर हाई अलर्ट, परखी गईं तैयारियां; ये हैं हमारे रखवाले विमान
ये भी पढ़े- यूपी: सुल्तानपुर में आंधी से चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, चालक समेत दो की मौके पर मौत, बुलानी पड़ी जेसीबी
गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड (दस मैच में 17.27 की औसत से 18 विकेट) जबर्दस्त फार्म में हैं, जबकि क्रुणाल पंड्या (11 मैच में 14 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (10 मैच में 12 विकेट) ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है।
जीत की आस में एलएसजी ने किया अभ्यास
प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिए मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने उतरी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर तकरीबन तीन घंटे तक पसीना बहाया। इस दौरान टीम मेंटर जहीर खान और चीफ कोच जस्टिन लैंगर की नजरें खिलाड़ियों के अभ्यास पर जमी रहीं। खराब फार्म से जूझ रहे ऋषभ पंत ने नेट्स पर देर तक बल्लेबाजी की, जबकि निकोलस पूरन ने लंबे शॉट जमाए। गेंदबाजी में मयंक यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी ने काफी समय नेट्स पर बिताया।