फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cracks in flour because of earthquake in shravasti

Shravasti: श्रावस्ती में भूकंप के झटकों से दरकी घर की फर्श, लोग घर छोड़कर बाहर भागे

Wed, 09 Nov 2022 03:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Nov 2022 03:14 PM IST
सार

मंगलवार देर रात आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। श्रावस्ती के कुछ इलाकों में इसका अधिक प्रभाव पड़ा और घर की फर्श तक दरक गई।
 

विज्ञापन
cracks in flour because of earthquake in shravasti
घर की फर्श में पड़ी दरार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल में आए भूकंप से तराई वाले श्रावस्ती में घर की फर्श दरक गई। यह झटका पहली बार मंगलवार रात 8.52 बजे व दूसरी बार रात 1.58 बजे महसूस किया गया। एक ही दिन में दो बार आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में ला दिया। रात को झटका महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


नेपाल के कालूखेती में भूकंप का असर तराई वाले जिले श्रावस्ती में ज्यादा महसूस किया गया। पहला झटका करीब 8.52 बजे आया, लेकिन इसकी तीव्रता कम थी। कुछ देर के झटकों के साथ ही लोगों ने राहत महसूस की। वहीं दूसरा झटका रात करीब 1.58 बजे आया। उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा का गढ़ भेदने के लिए भाजपा ने बनाया यह प्लान, संगठन भी देगा कदम-कदम पर साथ


अचानक घर की खिड़की, दरवाजे व गेट आवाज करने लगे। कुछ घरों में फर्श से अजीब तरह की आवाजें आने लगी। इस आवाज व कंपन के कारण लगभग सभी लोग अपने घरों को छोड़ कर बाहर निकल आए। सभी दहशत में थे। इसी कारण काफी देर तक घरों के बाहर ही लोग घूमते रहे। 

घरों की दरक गई फर्श 
रात को आए भूकंप का सर्वाधिक असर श्रावस्ती में देखने को मिला। यहां भिनगा के केशवनगर में जगजीवन प्रसाद के घर की फर्श दरक गई। इनका कहना है की पहली बार आए भूकंप से कुछ नही हुआ, केवल कंपन ही हुआ लेकिन रात के कंपन ने फर्श को दरका दिया। ऐसे ही इस मोहल्ले की रीता का कहना है कि रात में आए भूकंप के दौरान फर्श से चरचराने की आवाज आ रही थी। इसी के बाद मार्बल का जोड़ कई स्थानों पर खुल गया। यहां तक की कई स्थान पर मार्बल दरक गया है। भूकंप से भिनगा में कई पुराने घर की दीवारें भी दरकी देखी गई। नुकसान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा। भूकंप के दौरान जिले में अचानक विद्युत बाधित हो गई। 

हाई रिस्क जोन में श्रावस्ती
नेपाल में हिमालय की श्रृंखलाएं है। श्रावस्ती हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। भूकंप की दृष्टि से श्रावस्ती जोन चार में है। इसी कारण जब भी हिमालय के किसी भी क्षेत्र में भूकंप आता है। इसका सीधा असर श्रावस्ती खास तौर पर भिनगा, सिरसिया, जमुनहा व हरिहरपुररानी क्षेत्र में ज्यादा पड़ता है। इससे पूर्व 20 अगस्त की रात 1.12 बजे आया था। जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी। उस समय इसका केंद्र नेपाल का भेरी था। यह क्षेत्र श्रावस्ती से सटा हुआ है। उस समय क्षेत्र में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोगों में दहशत जरूर फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed