फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt and rrb paper leak case revealed

इसने ही लीक किया था CPMT, RRB का पर्चा!

Wed, 16 Jul 2014 02:11 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
cpmt and rrb paper leak case revealed

एसटीएफ ने रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड बेदी राम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बेदी राम रेलवे में टीटीई था और बाद में कई परीक्षाओं को लीक करने के आरोप में वह सुर्खियों में आया।

पिछले दिनों जब सीपीएमटी का पेपर लीक हुआ तो एसटीएफ के शक की सुई बेदी राम के गिरोह पर ही गई। एसटीएफ का यह शक तब और भी गहरा हो गया जब रविवार को आरआरबी का पेपर भी लीक हो गया।

इसमें लखनऊ से ही दो अभ्यर्थी पकड़े भी गए थे। फिलहाल, बेदी राम से पेपर संबंधी अन्य पूछताछ की जा रही है।

बनी हुई थी असमंजस की स्थिति

cpmt and rrb paper leak case revealed

इससे पहले आरआरबी पेपर लीक मामले में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

जहां रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के अधिकारी पेपर लीक होने की बात को नकार रहे थे, वहीं एसटीएफ के अधिकारी फर्जीवाड़े की बात पर अड़े थे।

बोर्ड के अध्यक्ष एसएन माथुर ने रविवार को ही कहा था कि बरामद आंसर-की मूल प्रश्न पत्र से मेल नहीं खा रही। ऐसे में पेपर लीक करने की बात नहीं मानी जा सकती।

इसी वजह से रेलवे भर्ती बोर्ड ने न तो रविवार को हुई परीक्षा रद्द की और न ही किसी खास सेंटर पर दोबारा परीक्षा कराने की बात कही। हालांकि बुधवार को बेदी राम के पकड़े जाने के बाद तस्वीर साफ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून को हुआ था सीपीएमटी का पर्चा लीक

cpmt and rrb paper leak case revealed

गौरतलब है कि सीपीएमटी-2014 की प्रवेश परीक्षा 23 जून को होनी थी लेकिन गाजियाबाद में पेपर लीक की सूचना के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसमें भी बेदी राम का ही हाथ बताया जा रहा है।

परीक्षा की नई तिथि 20 जुलाई प्रस्तावित की गई है। गाजियाबाद के इलाहाबाद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रखे बॉक्स के क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया।

अब यह परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी और सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस परीक्षा में 1,09,291 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed