फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CPMT admit card download

सीपीएमटी: जानिए कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड

Mon, 07 Jul 2014 08:04 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
CPMT admit card download

सीपीएमटी-2014 के एडमिट कार्ड 15 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आधा दर्जन जिलों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव होने के बाद एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसकी सूचना अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी दी जाएगी। 20 जुलाई को होने वाले कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट - 2014 (सीपीएमटी) की सभी तैयारियों जोरों पर है।
विज्ञापन


रविवार को भी केजीएमयू के सीपीएमटी सेल के अधिकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहे। पेपर सेटिंग के साथ ही अब परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन के अनुसार लखनऊ और इलाहाबाद सहित आधा दर्जन जनपदों के परीक्षा केंद्र बदले जाने हैं।

जनपदों के नोडल अधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर नए परीक्षा केंद्रों के प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं। केंद्र तय होते ही प्रवेश पत्र जारी करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।


चीफ को-ऑर्डिनेटर सीपीएमटी प्रो. एके सिंह ने बताया कि दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बदले जाने की संभावना है।
केजीएमयू और शासन से एक-एक अधिकारी नियुक्त किया है।

ये पेपर की सिक्योरिटी से लेकर परीक्षा सम्पन्न कराने में प्रशासनिक सहयोग देंगे। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के बदले जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 22 जून को आयोजित सीपीएमटी-2014 को गाजियाबाद में पेपर लीक होने की आशंका के बाद रद्द कर दिया गया था।

प्रदेश भर के 15 जनपदों में 1.09 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने थे। प्रवेश परीक्षा को रद्द करने के पीछे उन बक्सों का टूटा मिलना था, जिनमें पेपर लाए गए थे।

अब एक बार फिर सीपीएमटी को सुरक्षित कराने की कवायद में केजीएमयू की टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed