{"_id":"59916fe58641ce7d94883d0ee950ebee","slug":"cpmt-2014-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPMT: यहां से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPMT: यहां से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
सीपीएमटी-2014 के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी डाउलोड कर सकते हैं। केजीएमयू ने सभी तैयारियां पूरी कर एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
सभी 1.09 लाख अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ई-मेल से भी भेजे जाएंगे। साथ ही एसएमएस से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी दी जाएगी।
सीपीएमटी-2014 के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो. एके सिंह ने बताया कि एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे डाउनलोट कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। पहले ये समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक था।
प्रदेश में 15 जनपदों के 209 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।