{"_id":"5612322083a9484efd17f67ad792da00","slug":"cpi-to-protest-on-fourteen-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी भाकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी भाकपा
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jun 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 14 जुलाई को प्रदेश भर में केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसमें महंगाई पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
इसका निर्णय पार्टी की राज्य कौंसिल की दो दिनी बैठक में किया गया। पार्टी लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी।
पार्टी के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि हाल में केंद्र सरकार के उठाए कदम से खुदरा व थोक बाजार में रोजमर्रा की चीजों के दामों में उछाल आ गया है।
सरकार ने खरीफ फसलों का खरीद मूल्य भी लागत की तुलना में काफी कम बढ़ाया है। इससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। तो राज्य सरकार भी महंगाई की इस मार को और तेज कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। महिलाओं से दुराचार की घटनाओं को रोकने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है।
बिजली संकट व नहरों में पानी न आने से खरीफ की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गन्ना किसानों को बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है।
इसके मद्देनजर भाकपा राज्य कौंसिल ने केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में 14 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन