फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cow murdered in Kudha, accused arrested

Lucknow News: कुढ़ा में गाय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cow murdered in Kudha, accused arrested
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात एक किसान की गाय चोरी कर उसकी हत्या कर दी गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे अंडी मजरे कुढ़ा निवासी हनुमंत प्रकाश पांडेय के मुताबिक रविवार रात घर के बाहर उनकी गाय बंधी हुई थी। सोमवार सुबह देखा तो वह गायब थी। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर स्थित जंगल से कुछ लोग भागते हुए दिखे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाय की मौत हो चुकी थी। भाग रहे आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान तारापुर निवासी पप्पू फकीर के रूप में हुई। गाय की हत्या की सूचना ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर पर पप्पू फकीर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पप्पू फकीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed