{"_id":"5b649b474f1c1b6e118b7335","slug":"cow-interred-in-lohia-hospital-opd-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल की ओपीडी में घुसी गाय, मरीजों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में घुसी गाय, मरीजों में मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में घुसी गाय
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को गाय घुस गई। ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को दौड़ा लिया। गाय प्रथम तल पर चढ़ गई। इसकी वजह से ओपीडी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर ओपीडी में मरीजों की खचाखच भीड़ थी। इसी दौरान रैंप से गाय ओपीडी प्रथम तल पर पहुंच गई। तीमारदारों ने गाय को भगाने की कोशिश की तो वह ओपीडी में दौड़ने लगी।
विज्ञापन
खुद को बचाने में कई मरीज गिर पड़े। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। ओपीडी में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। नेत्र रोग विभाग से लेकर त्वचा रोग विभाग तक गाय भागती रही।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने खुद को बचाने के लिए कमरे बंद कर लिए। सुरक्षाकर्मी बुलाने के बाद भी नहीं आए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव का कहना है कि ओपीडी में गाय के आने से मरीजों को कुछ असुविधा हुई।