फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid vaccination in lucknow

कोरोना टीकाकरण के दौरान कोविन पोर्टल में गड़बड़ी, बिना टीका लगे भेजा वैक्सीनेशन का मेसेज

Fri, 26 Mar 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination in lucknow
लखनऊ। कोरोना टीकाकरण के दौरान कोविन पोर्टल की खामी फिर सामने आई है। बिना टीका लगे ही वैक्सीन लग जाने का मेसेज मिलने की शिकायत सीएमओ कार्यालय व सीएम पोर्टल पर की है। अलीगंज सेक्टर-के निवासी जगदीश केसरवानी के मुताबिक गत 15 मार्च को अपने, मां व पत्नी के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। वह 22 मार्च को अलीगंज बीएमसी पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे और ऑनलाइन पंजीकरण दिखाया तो कर्मचारियों ने पोर्टल में गड़बड़ी की बात कह एक फॉर्म भरवा लिया। करीब दो घंटे इंतजार बाद भी टीका न लगने से वह परिवार समेत वापस लौट आए। 23 मार्च को तीनों लोगों के मोबाइल पर वैक्सीन लग जाने का मेसेज मिला। इस पर सीएमओ कार्यालय पर संपर्क किया, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि कोविन पोर्टल पर तकनीकी खामियों के चलते मेसेज पहुंच गया होगा। संबंधित केंद्र पर जाएं, टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को 9964 ने लगवाई वैक्सीन
राजधानी में गुरुवार को 9964 लोगों को कोरोना का टीका लगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 137 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 74 सरकारी व 63 निजी केंद्र शामिल रहे। करीब 8317 लोगों ने सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाया। 907 हेल्थ वर्करों ने पहली व 953 ने दूसरी डोज ली। 1075 फ्रंट लाइन वर्कर पहली व 1623 दूसरी खुराक ली। 1569 बीमार 3837 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed