फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid patients increased in UP, 27 new cases, number of active cases increased to 11

चिंता: यूपी में बढ़े कोविड के मरीज, 27 नए केस, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 116, गौतमबुद्ध नगर में मिले नौ मरीज

Sat, 04 Dec 2021 11:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 11:17 PM IST
सार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 151758 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में नौ, मैनपुरी में पांच, वाराणसी में तीन, लखनऊ में दो, मथुरा में दो, गाजीपुर में एक, बरेली में दो, कानपुर नगर में एक, गोंडा में एक, संत कबीर नगर में एक मरीज मिला है। 

विज्ञापन
Covid patients increased in UP, 27 new cases, number of active cases increased to 11
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

विस्तार

प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। करीब ढाई माह बाद प्रदेश में एक साथ 27 नए मरीज मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक नौ गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि मास्क, सेनेटाइजेशन का अनिवार्य रूप से पालन करें।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटे में 151758 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में नौ, मैनपुरी में पांच, वाराणसी में तीन, लखनऊ में दो, मथुरा में दो, गाजीपुर में एक, बरेली में दो, कानपुर नगर में एक, गोंडा में एक, संत कबीर नगर में एक मरीज मिला है। 
विज्ञापन


अब तक कुल 88189143  सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसी तरह प्रदेश में आठ मरीज कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। एक्टिव 116 केस में सर्वाधिक 22 मरीज गौतमबुद्ध नगर में है। इसी तरह लखनऊ में 18, मथुरा में 12 केस हैं। अन्य जिलों में 10 से कम केस हैं। प्रदेश के 39 जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे 28 सैंपल
प्रदेश में अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 28 सैंपल भेजे गए हैँ। शनिवार को विभिन्न जिलों में मिले पॉजिटिव केस के सैंपल भी जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इस संबंध में संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed