{"_id":"5f2a8fc18ebc3e4ad42a3b2d","slug":"covid-patients-are-not-getting-facilities-from-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम को किया फोन, तीन दिन बाद भी कोविड अस्पताल नहीं पहुंची संक्रमित महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम को किया फोन, तीन दिन बाद भी कोविड अस्पताल नहीं पहुंची संक्रमित महिला
Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पॉजिटिव मिलने वालों को कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए बनी योजनाएं कागजी साबित हो रही हैं। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में बार-बार कॉल करने के बाद भी संक्रमितों को कोविड अस्पताल नहीं पहुंचाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल संक्रमित निकलने वाले मरीजों के परिजनों की जांच के संबंध में भी हो रहा है।
विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में 30 जुलाई को पथरी का दर्द होने पर महिला भर्ती हुई थी। एक अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। महिला को शुगर, ब्लड प्रेशर और फाइलेरिया, मोटापे की भी समस्या है। कंट्रोल रूम में रोजाना फोन करके भी जानकारी दी जा रही है।
इतना ही नहीं तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद भी मंगलवार शाम तक महिला को भर्ती नहीं कराया गया। इसी तरह सेक्टर 16 इंदिरानगर निवासी परिवार में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे होम क्वारंटीन हैं, लेकिन कंट्रोल रूम में एक बार भी फोन कर हालचाल नहीं लिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने की भी मांग की गई, लेकिन बुधवार तक कुछ न हुआ।
विज्ञापन
दिखवाया जाएगा मामले को
मरीज बढ़ गए हैं। कई बार लेवल टू व थ्री के अस्पताल में बेड खाली होने का इंतजार किया जाता है। दिखवाया जाएगा कि इस मामले में कहां चूक हो रही है। -डॉ. आरके चौधरी, एसीएमओ