लखनऊ के इस इलाके में फिर मिला मरीज, केजीएमयू में कराया गया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी इलाके से सटे तोपखाना के 12 मरीजों की संख्या जोड़ दी जाए तो इलाके में कुल मरीज 110 हो गए। अब राजधानी में मरीजों की संख्या 262 हो गई है जिसमें 180 राजधानी के निवासी हैं।
सदर इलाके में इससे पहले 24 अप्रैल को एक मरीज मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने भी सदर के बजाय कैसरबाग सहित उससे सटे इलाके में टीमें उतार दी गई थीं।
बताया जाता है कि दो दिन पहले सदर निवासी मरीज में कोरोना से लक्षण मिले थे। इस पर परिजन उसे लेकर केजीएमयू गए। जहां सैंपल लेने के बाद मरीज को कुछ दवाएं दी गईं और उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई।
संपर्क वालों की तलाश
सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिवार के नौ लोगों के सैंपल लिए। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिवार के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इलाके में फिर से घर-घर सर्वे करके सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिले मरीज के संपर्कियों की तलाश की जा रही है।
विभाग के अधिकारी प्रथमदृष्टया इस मरीज के घर के बगल में रहने वाले परिवार से जोड़कर देख रहे हैं। इस परिवार के कई सदस्य पॉजिटिव मिले थे।
हालांकि वे सप्ताह भर पहले ठीक होकर घर लौट आए हैं। आशंका है कि इस मरीज में कोरोना का असर पहले से था लेकिन सक्रियता अब हुई है।
इस तरह घटा सैंपल का ग्राफ
सदर में 5 अप्रैल को 3, छह को एक, सात को पांच, 11 को 3, 14 को 2, 15 को 28, 16 को 23, 17 को 6, 18 को 2, 19 को 2, 20 को 2, 24 अप्रैल को एक मरीज मिला था। सदर से सटे तोपखाना में 12 मरीज मिल चुके हैं।
सदर में 24 अप्रैल को एक मरीज मिला था। इस दिन तक यहां करीब 350 सैंपल लिए गए थे। यहां कुल 1550 सैंपल लिए जा चुके हैं। 5 मई के बाद यहां सैंपल लेने की गति कम कर दी गई और सिर्फ उन्हीं के सैंपल लिए गए जिनमें कोरोना के लक्षण दिखे।