फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cousin accused of molestation, case registered

Lucknow News: चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cousin accused of molestation, case registered
माल। क्षेत्र के गांव की इंटर की छात्रा ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि रविवार की रात वह सो रही थी। करीब 12:30 बजे बड़े पापा के लड़के ने आकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। चिल्लाने पर बड़े पापा और बड़ी मम्मी जाग गईं। सारी बात बताने के बाद भी उन लोगों ने उसे डाटा तक नहीं। उल्टा सबके सामने आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरिदास चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के जन्म के कुछ दिन पूर्व पति की मौत हो जाने के बाद वह मायके में रहने लगी थी। कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ससुराल चली गई। पहली ससुराल के जेठ पालन-पोषण की बात कहकर बेटी को अपने घर लेकर चले गए थे, तब से वह वहीं रह कर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed