{"_id":"6aa0763fc15e5bf2a30d8d52","slug":"court-summons-kaiserbagh-station-house-officer-lucknow-news-c-13-lko1096-1910209-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैसरबाग थाना प्रभारी को कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैसरबाग थाना प्रभारी को कोर्ट ने किया तलब
Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। उधार चुकाने के लिए दिए गए चेक के बाउंस होने के मामले में सजा के खिलाफ अपील करने वाला सैयद समीर मेहंदी फरार है। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पेश नहीं कर सकी। इससे नाराज एडीजे रोहित सिंह ने कैसरबाग थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने थाना प्रभारी को अगली सुनवाई 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश में कहा कि 22 जुलाई को भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार कर पेश नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि दांडिक मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद वह कोर्ट के आदेश का पालन करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।