{"_id":"6026e5c18ebc3ee9456e9de3","slug":"court-accept-rimand-of-shooter-girdhari-for-three-days-lucknow-news-lko5645569156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरधारी की तीन दिन की रिमांड आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरधारी की तीन दिन की रिमांड आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने शुक्रवार को अजीत हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया की तीन दिन रिमांड मंजूर कर ली।
रिमांड शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर 16 फरवरी को 11 बजे तक रहेगी। इस दौरान विभूतिखंड पुलिस पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल असलहा व स्कूटी बरामद करेगी। साथ ही रेकी का रूट व धन के बारे में जानकारी जुटाएगी।
मालूम हो कि बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने सीजेएम सुशील कुमारी की कोर्ट में 10 दिन की कस्टडी रिमांड की अर्जी डाली थी।
शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सीजेएम ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला गिरधारी वहां से एक लाख रुपये का इनामी था।
करीब सालभर वह फरार हुआ था। गिरधारी अजीत हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है। गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वह तिहाड़ जेल में बंद है, जिसको 10 फरवरी को वारंट-बी के जरिए लखनऊ लाया गया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
आरोपी के कस्टडी रिमांड मिलने से वारदात में प्रयुक्त वाहन, पिस्तौल और मोबाइल की बरामदगी की जाएगी। वहीं, वारदात में किसने धन उपलब्ध कराया। इसकी साजिश रचने में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके नाम व पते के साथ बैंक खातों की जानकारी भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा छिपने के ठिकानों को चिह्नित किया जाएगा, फ्लैट व होटलों में जहां ये ठहरे थे उनके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं, कैसे और कितने दिनों तक रेकी की गई। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी।