फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Courses should be introduced based on the needs of the youth.

Lucknow News: युवाओं की जरूरतों के हिसाब से शुरू होने चाहिए कोर्स

Tue, 03 Nov 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Courses should be introduced based on the needs of the youth.
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में सोमवार को 24वीं वार्षिक अंतरमहाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिव्यांकुर-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि 100 साल पुराने इस संस्थान में युवाओं की जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए विवि की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन स्टॉल सजावट, वाद-विवाद, चित्रकला, कहानी लेखन, एकल गायन, प्रश्नोत्तरी, लघु फिल्म, भारतीय परिधान उत्सव, मटकी सजावट और स्वरचित काव्य जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। एनसीसी कैडेट्स ने रक्तबीज प्रस्तुति से सामाजिक संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस वीएन मिश्र ने की। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल और सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा सहित कई शिक्षक और विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed