{"_id":"69640d6cc4310962580b3995","slug":"couple-injured-in-attack-by-drunkards-lucknow-news-c-13-knp1002-1555728-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराबियों के हमले में दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराबियों के हमले में दंपती घायल
Mon, 12 Jan 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
घायल पवन और देवकी विश्वकर्मा ।
लखनऊ। पारा के नरपतखेड़ा स्थित डूडा कॉलोनी में रास्ते से निकलने के विवाद में शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर पर लोहे की रॉड, धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर धावा बोल दिया। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहित विश्वकर्मा के अनुसार पिता पवन विश्वकर्मा और माता देवकी को डूडा कॉलोनी निवासी नंदन, चंदन, दीपक, सोनी, पिंकी व चार अज्ञात सहयोगी रास्ते से निकलने को लेकर आए दिन रोकते-टोकते थे। इसी रंजिश में शनिवार देर रात करीब 10 बजे आरोपी शराब के नशे में लाठी, सरिया और धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पवन विश्वकर्मा के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनका सिर फट गया, वहीं दाहिना हाथ भी टूट गया। जब देवकी विश्वकर्मा बचाने दौड़ीं तो सोनी और पिंकी समेत अन्य आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों और सरिया से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। इसके बाद नंदन, चंदन और दीपक घर में घुस आए और रोहित की पत्नी लक्ष्मी व बहन निक्की से अभद्रता करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई की। सूचना मिलने पर रोहित घर पहुंचे तो उसके माता-पिता मरणासन्न अवस्था में जमीन पर पड़े थे। डायल 112 पर कॉल कर आसपास के लोगों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।