फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple beatenup young girl

Lucknow News: कुत्ते को ईंट मारने से मना करने पर युवती का सिर फोड़ा

Tue, 25 Apr 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Couple beatenup young girl
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-एफ में कुत्ते को ईंट मारने से मना करना युवती अंकिता यादव को महंगा पड़ गया। आरोप है कि चिढ़े दंपती ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। विरोध पर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, अंकिता ने बताया कि रोज की तरह बीते शनिवार को वह पिता के साथ 60 फीटा रोड पर सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को खाना खिला रही थी। इतने में एक दंपती आया और ईंट उठाकर कुत्तों को मारने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुरुष ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। पिता के विरोध करने पर दंपती जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed