{"_id":"670d12a306761c3653079078","slug":"couple-beaten-up-for-stopping-them-from-peeping-into-the-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-913046-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में ताकझांक करने से रोकने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में ताकझांक करने से रोकने पर दंपती को पीटा
Mon, 14 Oct 2024 06:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिला ने पड़ोसी पर उनके घर में ताकझांक करने व इसके विरोध पर पीटने का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है। एलडीए कॉलोनी निवासी चेतना शनिवार रात सो रही थीं। करीब 11.15 आंख खुली तो देखा कि तरुण दास खिड़की से घर में ताकझांक कर रहा था। बाहर निकलकर वह विरोध जताने लगीं तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इस बीच उसका भाई अभिषेक, पिता बब्लू, उसकी पत्नी, बेटी भी बाहर आ गई। सभी ने मिलकर चेतना व उनके पति को पीट दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की।