UP: गरीबी को हथियार बना बेटियों को झांसे में लेते, शादी का सपना दिखा सौदे की मंडी में बेच देते; दंपती गिरफ्तार
राजधानी से नाबालिग बच्चियों को राजस्थान ले जाकर पैसों के बदले शादी कराने वाले आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के चार सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और पैसों के बदले उनकी शादी कराने यानी बेचने के मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गैंग के फरार दंपती को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा लड़कियों को निशाना बनाता था। उन्हें झांसा देकर राजस्थान भेजता था। वहां पर उनकी शादी के बदले मोटी रकम वसूला करता था।
मामले में मोहनलाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, 12 मई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी मृत पुत्री की दो नाबालिग बेटियों (जो उनके पास रह रही थीं) को रिश्तेदार बाल अपचारी और उसकी साथी प्रिया पटेल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इस पर मुकदमा दर्ज करके चार टीमें गठित की गईं।
राजस्थान ले जाकर बेचने की तैयारी थी
इसके बाद क्षेत्र के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 18 मई को दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िताओं के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि उन्हें शादी के नाम पर राजस्थान ले जाकर बेचने की तैयारी थी। मामले में रायबरेली के दंपती भूपेंद्र चौहान व सोनम कुमारी का नाम सामने आया था। पुलिस उनको तलाश रही थी।
पुलिस को फरार दंपती की लोकेशन रायबरेली के आसपास मिली। लेकिन, मोबाइल फोन बंद होने के कारण पकड़ में नहीं आ सके। इसी बीच दंपती की लोकेशन राजस्थान के कोटा में पाई गई। इसके बाद राजस्थान पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह के चार सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें अनुराग यादव, प्रिया पटेल, मोहम्मद अख्तर और एक बाल अपचारी शामिल है। अब फरार चल रहे राजस्थान निवासी भूपेंद्र चौहान (23) और उसकी पत्नी सोनम कुमारी (20) को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।