फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counting of votes will be done on 14-14 tables, three each will be reserved

Lucknow News: 14-14 टेबल पर होगी मतगणना, तीन-तीन रहेंगी रिजर्व

Wed, 29 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 14-14 tables, three each will be reserved
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगेंगी। दो-दो टेबल आरओ व एएआरओ के लिए भी लगेंगी। जबकि तीन-तीन टेबल सुरक्षित रखी जाएंगी। मतगणना करने वाले कार्मिकों का मंगलवार को प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

जिले की भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए पड़े मतों की विधानसभावार अलग-अलग गणना कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में विधानसभावार 14-14 टेबल पर मतगणना होगी। जबकि तीन-तीन टेबल रिजर्व रखी जाएंगी। इसके साथ ही विधानसभावार आरओ व एआरओ के लिए दो-दो टेबल लगेंगी। दोनों विधानसभाओं में मतगणना के लिए 38 पार्टियां लगाई गई हैं। हर पार्टी में एक गणना सुपरवाइजर, एक गणना सहायक, एक गणना सहायक माइक्रो आब्जर्वर व एक गणना सहायक चतुर्थ श्रेणी तैनात किया जाएगा। मंगलवार को मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया। डीएम कृतिका शर्मा तथा प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ अनुभव सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान डीएम ने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 30 मई को आशा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सुबह 10 से 12 बजे तक दिया जाएगा। जबकि दूसरा प्रशिक्षण तीन जून को शाम तीन से पांच बजे तक दिया जाएगा। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, एसपी सिंह, एनआईसी इंजीनियर दीप नारायण व निहन्ता पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed