29334 शिक्षक भर्तीः पहले दिन की काउंसलिंग खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में उच्च प्राथमिक स्कूलों में जूनियर शिक्षकों की भर्ती के लिए सोमवार सुबह शुरू हुई काउंसलिंग खत्म हो गई। यह मंगलवार को जारी रहेगी। लखनऊ में विज्ञान और गणित के 157-157 अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया था।
इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ सुबह दस बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचते रहे। वैसे तो काउंसलिंग शाम पांच बजे तक ही होनी थी, लेकिन करीब साढ़े पांच बजे प्रक्रिया पूरी हो पाई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वदानंद ने बताया कि काउंसलिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से बीएसए कार्यालय पहुंचेंगे।
शुक्रवार और शनिवार को जारी हुई मेरिट
जूनियर हाईस्कूलों में गणित व विज्ञान के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए जिलास्तर पर मेरिट सूची जारी कर दी गई।
कुछ जिलों ने शुक्रवार को ही मेरिट जारी कर दी थी जबकि ज्यादातर जिलों ने शनिवार को जारी किया। शैक्षिक गुणांक के आधार पर तय की गई मेरिट काफी हाई गई। अधिकतर जिलों में मेरिट 70 के आसपास है।
गौरतलब है कि इसमें गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान मेरिट में आने वालों से विकल्प लिया गया।
अंतिम रूप से दोनों विषयों के सहायक अध्यापक पद पर चयन की स्थिति में विज्ञान व गणित में से किसी एक विषय में सहायक अध्यापक का पद अभ्यर्थी को स्वीकार करने का नियम है।
जानें भर्ती पर क्या थे शिक्षाधिकारी के निर्देश
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलों को भेजे निर्देश में यह कहा था कि कुछ अभ्यर्थियों ने यह बताया है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के बीएड परीक्षा में कृपांक के आधार पर श्रेणी का निर्धारण किया जाता है।
जबकि, आवेदन के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में प्राप्तांकों के भरने की व्यवस्था थी जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान विश्वविद्यालय की भिन्न श्रेणी होने के कारण गुणांक में त्रुटि हुई है।
ऐसी स्थिति में ऐसे अभ्यर्थियों के अंक पत्रों के परीक्षण के दौरान उनके गुणांक में संशोधन करने के बाद चयन सूची जारी की जाए।
31 तक पूरी हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों के गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार मेरिट 4 और 5 जुलाई को जारी की गई।
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के तीन गुना और नि:शक्त वर्ग के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया था। मेरिट जारी करने के लिए दो अखबारों में विज्ञापन दिए गए। गणित व विज्ञान के शिक्षकों की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को तय की गई थी और भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी करनी है।